google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना अनपरा पुलिस ने 1 किलो 655 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ब्यूरो समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0–213/2025 धारा 8/20 NDPS Act से सम्बन्धित अभियुक्त अरुन कुमार पुत्र रामजतन, निवासी पूर्वी परासी, वार्ड नं0 07, नेहरू नगर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 44 वर्ष को आज दिनांक 20.12.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)