अनूपपुर 22 जनवरी 2023 / नगर परिषद जैतहरी के 15 वार्ड पार्षद पद के आम निर्वाचन के तहत 20 जनवरी 2023 को ईवीएम के जरिए संपन्न मतदान की मतगणना 23 जनवरी को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी में कि जाएगी। मतगणना प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम जैतहरी श्री विजय डेहरिया तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार श्री शशांक शेंडे ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। मतगणना के लिए 15 टेबिल लगाई गई है, मतगणना के लिए 15 गणना पर्यवेक्षक तथा 15 गणना सहायक के रूप में शासकीय सेवकों की ड्यूटी लगाई गई है जिनके द्वारा मतगणना संपादित की जाएगी। रिजर्व के रूप में 3 अन्य टेबिल रहेगी, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री अनूप तिवारी रिटर्निंग आफीसर एसडीएम जैतहरी श्री विजय डेहरिया, सहायक रिटर्निंग आफीसर तहसीलदार जैतहरी श्री शशांक शेंडे तहसीलदार पुष्पराजगढ़ श्री टी आर नाग तथा पुलिस अधिकारी व सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे। मतगणना उपरांत विजयी घोषित उम्मीदवारों को रिटर्निंग आफीसर द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
मतगणना स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। तथा अन्य सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लिया गया है
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’***नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
- दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकदिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
- IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
- गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएंसोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








