google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सदरपुर: लायंस क्लब ने लगाया विशाल मोतियाबिंद शिविर

समाज जागरण नोएडा

लायंस क्लब नोएडा द्वारा आंखों की मुफ्त जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु कैंप का आयोजन आज दिनांक 22 जनवरी 2023 को ग्राम सदरपुर के बरात घर में आयोजित किया गया। कैंप में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से अनेक लोगों ने आंखों की जांच करवाई। जरूरतमंद लोगों को यथार्थ हॉस्पिटल के सौजन्य से सभी मरीजों की शुगर जांच तथा ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इसके बाद मरीजों की आंखों की जांच की गई और उनके आंखों के व्याधि के अनुसार दवाई दी गई। जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की के लिए पाया गया उनको लायंस आई हॉस्पिटल गाजियाबाद के चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद पहुंचाने का प्रबंध लायंस क्लब नोएडा द्वारा किया गया। इस कैंप में 109 व्यक्तियों की जांच की गई जिसमें से 21 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए जिन्हें आज ही गाजियाबाद में लायंस आई हॉस्पिटल पहुंचाया जाएगा।

कल इनका ऑपरेशन होने के उपरांत इनको वापस नोएडा पहुंचा दिया जाएगा। कैंप में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में सहयोग दिया तथा मरीजों का मार्गदर्शन करते देखे गए। कैंप में अध्यक्ष ला रचना यादव, कोषाध्यक्ष ला दीप्ति वार्ष्णेय, ला उमेश कुमार, ला आर एस यादव, ला मान सिंह चौहान, ला मुकुल बाजपेई, ला डा निमेश कुमार, ला आईआर छाबड़ा, रामवीर शर्मा तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लायंस गाजियाबाद स्थित लायंस आई हॉस्पिटल पूर्ण रूप से आधुनिक तकनीक व मशीनों से सुसज्जित हॉस्पिटल है जिसमें प्रतिवर्ष कई लाख मरीजों की निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा की जाती है।
इस शिविर में हरौला बरौला सदरपुर छलेरा खोड़ा अग्गापुर से काफी लोगो
ने इस शिविर में पहुंच कर निशुल्क सेवा का लाभ उठाया। इस शिविर में नेत्र में मोतियाबिंद की जांच के अलावा सामान्य एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा आए रोगियों की निशुल्क जांच की गई।

  • **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
    *नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
  • दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
  • IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
    150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
  • गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
    सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)