*बिहार में महागठबंधन इंडिया सभी 40 सीट जीतेगी : मंत्री लेसी सिंह*


जिला अतिथि गृह मे जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही पूरे देश मे इंडिया की लहर

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 11 अगस्त 2023 बिहार के खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने दावा किया है की बिहार के लोक सभा की सभी 40 सीटे महा गठबंधन जीतेगी। पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है। यह बात खाद्य एवम उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह ने आज औरंगाबाद में कही।
मंत्री लेसी सिंह औरंगाबाद में समाहरणालय स्थित योजना भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंची थी। उसके बाद जिला अतिथि गृह में जदयू कार्यकर्ताओं ने लेसी सिंह का भव्य स्वागत किया। वे पार्टी के कार्यकर्ता से मिलकर समस्या को जाना और समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान लेसी सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीब, और गरीब व अमीर, और अमीर होते जा रहे हैं। भाजपा की सरकार में सभी जगह दंगे फसाद हो रहे हैं। देश की जनता अब इंडिया गठबंधन की मांग कर रही है। पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है।
मंत्री लेसी सिंह को स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप से जदयू जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ,जदयू मुख्य प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू ,जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी , जिला उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह, जिला कोषाध्यक्ष उदय सिंह, जिला महासचिव प्रमोद सिंह, रितेश सिंह, टीकू सिंह,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंजरी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जुगनू जी, जिला सचिव अतहर हुसैन ,जदयू नगर अध्यक्ष औरंगाबाद सईद मुजफ्फर कादरी, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष चंदेश पटेल, मुकेश पटेल, उदय पटेल, अप्पू सिंह, प्रकाश सिंह सोलंकी, निवेदिता सिंह, जिला महासचिव नागेंद्र सिंह, जिला सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, जिला महासचिव धर्मेंद्र कुशवाहा,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी , महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय दास , मंजीत सिंह, प्रसिद्ध कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता और जदयू के पदाधिकारी उपस्थित रहे।