google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा आर.आई.टी. मंडल द्वारा चलाया जाएगा आगामी कार्यक्रम 1 मार्च से 4 मार्च तक “लाभार्थी जनसंपर्क अभियान”

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 25 फरवरी 2024:– रविवार को भाजपा आर.आई.टी. मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रम “लाभार्थी जनसंपर्क अभियान” जो कि 1 मार्च से 4 मार्च तक वृहत स्तर पर चलाया जाना है के निमित एक कार्यशाला मण्डल अध्यक्ष श्री अमितेश अमर की अध्यक्षता में रोड न 10 स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। साथ ही कार्यक्रम के बीच में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” को सुना गया।

कार्यशाला में लाभार्थी जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान करणीय कार्यों के बारे में विस्तार से ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी सह कार्यक्रम के मण्डल संयोजक श्री निरंजन मिश्रा ने सभी को बताया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनों के लाभार्थियों से घर घर संपर्क कर उनके अनुभवों के बारे में जानना एवं आने वाले चुनावों में भाजपा को सहयोग करना है।

कार्यक्रम में रूप से बैठक प्रभारी सह नगर निगम के निवर्तमान उपमहापौर श्री बॉबी सिंह, धनबाद ग्रामीण के प्रभारी श्री शैलेंद्र सिंह, श्री भोगेन्द्र झा, श्रीमती उषा पांडेय, श्री सतीश शर्मा, श्री जगदीश मण्डल, श्री अवधेश्वर ठाकुर, श्री चंद्रमा पांडे लक्ष्मण राय , परभुनाथ प्रसाद, डीएन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेश चौधरी मिंटू पांडे, मण्डल महामंत्री , अनुराग श्रीवास्तव, पंकज सिंह,मण्डल मंत्री अनील मिश्रा, अमित सिंह, आनंदमिश्रा,अजय मिश्रा,धीरज मिश्रा, श्याम बाबु दास, सूरज तिवारी,अभिलाष मिश्रा,सुनिता श्रीवास्तव,रितेश सिंह, हेना राय,प्रकाश रंजन,शनि कुमार, राकेश त्रिपाथी, सूरज सिंह, राजेश मंडल,शुशील सिंह एवं मण्डल के वरिष्ठगणों के साथ, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • जनचौपाल में विधायक ने किया क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद
    समाज जागरण/अनिल कुमारहरहुआ, वाराणसी। विधानसभा क्षेत्र अजगरा के ग्राम सभा सिंहापुर, हरहुआ में राजेश सिंह के आवास पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विधायक त्रिभुवन राम ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि जनसेवा,…
  • काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चों ने बिखेरा जलवा
    समाज जागरण/रंजीत तिवारीरामेश्वर, वाराणसी। न्याय पंचायत स्तरीय काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवापुरी विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एमडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मनमोहक स्वागत गीत पर नृत्य…
  • आरक्षण सुधार को लेकर युवाओं ने दिया धरना, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग
    समाज जागरण/रंजीत तिवारीवाराणसी। आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर वाराणसी जिले में सवर्ण समाज के युवाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आधार पर लागू आरक्षण व्यवस्था में बदलाव करते हुए आर्थिक आधार को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि…
  • ग़ज़िआबाद:  योग,यज्ञ एवं वेद कथा का भव्य शुभारम्भ*
    *आशीर्वाद प्राप्त करने वाले की आयु,विद्या,यश ओर बल नित्य बढ़ते हैं -स्वामी शिवानंद**मानवता के सुख का साधन यज्ञ ओर वेद है-डॉ यशवीर आर्य**महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग से परमात्मा की अनुभूति संभव-प्रवीण आर्य*ऋषिकेश,शनिवार,12-09-2026 को आर्य नेता स्व. बहोरी लाल गौतम की पुण्य स्मृति में दा ग्रीन लेमन रिसोर्ट,ग्राम-जोगीयाना, मोहन चट्टी (उत्तराखंड) में योग,यजुर्वेद शतकम यज्ञ…
  • समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
    नई दिल्ली। बदलते दौर में जब  समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी  पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी  समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया,  राजनीति, अपराध,  शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)