सौन्दर्य प्रसाधन, सिलाई कढ़ाई व चायनिज कुकिंग प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रमाण-पत्र दिये डीएलएसए सचिव जज विनय आर्या
दैनिक समाज जागरण ब्यूरो मीरजापुर: जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के तत्वावधान में अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव डीएलएसए विनय आर्या ने घुरहूपट्टी में स्थित स्वंयसेवी संस्थान जी०एस०बी० सेवा समिति जोगियाबारी, मीरजापुर द्वारा आयोजित महिलाओं / बालिकाओं के उत्थान एवं रोजगार परक स्वालंबी बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किए।उन्होने उपस्थित बालिकाओं, महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि महिलओं को रोजगार परक स्वालंबी बनाने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग तथा केन्द्र व राज्य सरकार का सराहनीय योगदान रहा है, उनके माध्यम से ज्यादातर महिलाएं, बालिकाएं स्वालंबी और आत्मनिर्भर बनी है।

जनपद में स्वंयसेवी संस्थान जी०एस०बी० सेवा समिति के प्रबन्धक फारिहा खान ने अपने सेवा समिति संस्थान में माध्यम से कुल 109 बालिकाओं और महिलाओं को सौन्दर्य प्रसाधन, सिलाई कढ़ाई व चायनिज कुकिंग का प्रशिक्षण देकर स्वालंबी बनाया, जिससे सभी बालिकाएं महिलाएं प्रशिक्षणनुसार अपने लिए तथा अपने परिवार के लिए धन अर्जित कर सकती है, यह अत्यन्त ही सराहनीय कार्य है। यह कार्य अग्रतर भी जारी रहनी चाहिए। डीएलएसए अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव विनय आर्या ने रूपा अग्रहरी, जान्हवी बरनवाल, साइना बानो, रूबीना बानो, साजिया बानो, तथा माही अग्रहरी के साथ कुल 109 प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं / बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए।कार्यक्रम में जी०एस०बी०सेवा समिति के समस्त स्टाफ, वरिष्ठ सहायक दीपक श्रीवास्तव, अंगद यादव, पीएलवी जय प्रकाश सरोज, ओम प्रकाश कसेरा, सतीश यादव, इत्यादि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिए।
- # नोएडा के सेक्टर-105 में 16 दिसंबर से होगी नौ दिवसीय श्रीराम कथा, 25 दिसंबर को हवन और विशाल भंडारे का आयोजन*महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज करेंगे कथा का वाचन, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने क्षेत्रवासियों से की शामिल होने की अपील** **नोएडा।** सेक्टर-105 में आगामी 16 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 तक नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-105 स्थित सामुदायिक केंद्र में प्रतिदिन शाम पांच बजे से कथा का आयोजन…
- समाज जागरण का आज 27 नवंबर 2026 का ई-पेपर उपलब्ध, वेबसाइट पर पढ़ें पूरा अखबारनई दिल्ली। हिंदी समाचार पत्र समाज जागरण का 27 नवंबर 2026 का नवीनतम अंक पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पाठक अब अखबार का डिजिटल संस्करण पीडीएफ के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों पर पढ़ सकते हैं। समाज जागरण के इस अंक में देश-प्रदेश की प्रमुख खबरों…
- प्रेरणा वृद्धाश्रम ने 187 बुजुर्गों को परिवार से मिलाकर घर भेजा, बिछड़े अपनों को फिर मिला सहाराघर से निकाले गए और अपनों से ठुकराए बुजुर्गों को आश्रय देने के साथ परिवारों में सुलह कराने का अनूठा प्रयास कुरुक्षेत्र, 26 नवंबर। (अश्विनी वालिया) अपनों द्वारा ठुकराए गए और घरों से निकाले गए बुजुर्गों को आश्रय देने के साथ-साथ उन्हें दोबारा उनके परिवारों से मिलाने का सराहनीय कार्य प्रेरणा वृद्धाश्रम द्वारा किया जा…
- संचिता सरकार कौन हैं? किंगफिशर कैलेंडर से दक्षिण भारतीय फिल्मों तक का सफरकिंगफिशर कैलेंडर हंट से शुरू हुआ सफर, मॉडलिंग से अभिनय तक बनाई पहचान; संघर्ष, हौसले और आत्मविश्वास के दम पर आगे बढ़ रहीं संचिता सरकार मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल)। मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता। खासकर उस दुनिया में, जहां प्रतिभा के साथ-साथ धैर्य, मेहनत और लगातार संघर्ष करने की जरूरत पड़ती…
- संविधान दिवस पर न्यायालय, मंडल कारा और सुरक्षित स्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज की ओर से संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने भारतीय…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




