समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ जिले के दानापुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दानापुर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत राय उर्फ दही गोप और उनके करीबी गोरख राय को बदमाशों ने गोली मार दी। इस दौरान गोरख राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रंजीत राय बुरी तरह जख्मी हो गए। रंजीत को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, इनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है और आँखों का मूवमेंट भी लगभग न के बराबर बताया जा रहा है।
दरअसल, यह घटना दानापुर के पोठिया बाजार की है। वारदात के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दही गोप दानापुर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। रंजीत राय उर्फ दही गोप श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए हुए थे। वहां से वे घर लौट रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस दौरान रंजीत और उनके सहयोगी को गोली लगी। घटना में रंजीत के सहयोगी गोरख ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद दही गोप की आज सुबह मौत हो गई। वहीं इस घटना के संबंध में दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दानापुर थाना क्षेत्र के पेठिया बाजार में दो व्यक्तियों को गोली लगी है, एक का नाम रंजीत राय उर्फ दही गोप है। वहीं दूसरे का नाम गोरख राय है। गोरख की घटनास्थल पर मौत हो गई है और आज रंजीत की अस्पताल में इलाज के दौरान हालत काफी नाजुक है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए हैं।
इधर, घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया? इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। घटनास्थल से गोलियों के कई खोखे बरामद किए गए हैंऔर संदिग्ध अवस्था में एक बाइक भी बरामद की गई है जिसकी जांच की जा रही है।
- समाज जागरण: 07 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- 7 साल पहले आज ही के दिन Vistara ने शुरू की थी इंटरनेशनल उड़ान, दिल्ली से सिंगापुर के लिए भरी थी पहली उड़ाननई दिल्ली। भारतीय विमानन इतिहास में 6 अगस्त का दिन एक खास वजह से याद किया जाता है। आज से सात साल पहले, वर्ष 2019 में भारतीय एयरलाइन Vistara ने घरेलू उड़ानों से आगे बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय परिचालन की शुरुआत की थी। एयरलाइन की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान दिल्ली से सिंगापुर के बीच संचालित हुई थी।…
- IndiGo को अगस्त में मिला पहला A320neo विमान, 2026 में अब तक 25वीं डिलीवरीनई दिल्ली। देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo के बेड़े में एक और नया विमान शामिल हो गया है। अगस्त 2026 में एयरलाइन को अपना पहला नया विमान प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार, MSN 13406 वाला नया Airbus A320neo विमान IndiGo के बेड़े में शामिल हुआ है। विमान को भारतीय रजिस्ट्रेशन VT-IOU दिया गया है।…
- कोलकाता से रीवा, पटना और जबलपुर के लिए Alliance Air की नई उड़ानें, अगस्त में शुरू होगी सेवाकोलकाता। हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में Alliance Air ने कोलकाता से तीन नए शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन की ओर से अगस्त 2026 में रीवा, पटना और जबलपुर के लिए नई उड़ानें शुरू की जाएंगी।…
- संकाय विकास कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं व शिक्षा में उद्यमिता पर चर्चापंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पद्मा, हजारीबाग। माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 6 अगस्त को एक दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफ डी एफ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘विद्यार्थियों में मनोवैज्ञानिक समस्याओं की पहचान’ एवं ‘शिक्षा में उद्यमिता’ विषय पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत गान…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








