google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लोनी गाजियाबाद। मच्छर मारने वाली अगरबत्ती से लगी आग, झुलसकर दो युवाओं की मौत

समाज जागरण। लोनी थाना क्षेत्र की प्रशांत विहार कॉलोनी में मच्छर मारने वाली अगरबत्ती से लगी आग से दो युवाओं की मौत हो गई ।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना से कालोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिवार में मातम का माहौल है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बागपत जनपद के पूरनपुर नवादा गांव निवासी नीरज पुत्र रतीपाल लगभग 12 वर्षों से अपने परिवार के साथ लोनी थाना क्षेत्र की प्रशांत विहार कॉलोनी में रह रहा है कॉलोनी में बिजली के तार बदले जा रहे हैं। इस कारण बिजली नहीं आई थी बिजली न होने की वजह से मच्छरों से परेशान होकर दोनों भाइयों ने रात में एक बजे मच्छर मारने वाली अगरबत्ती जलाकर सो गए ।रात में लगभग 2.30 बजे नीरज की पत्नी ने देखा कि बच्चों के कमरे से धुआं निकल रहा है। जैसे ही परिवार के लोगों ने कमरे को खोलकर देखा तो अगरबत्ती से कतरन में लगी आग से उत्पन्न हुए धुएं व कमरा बंद होने से कारण दम घुटने से वंश 16 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जबकि अरुण 18 वर्ष मौके पर घायल अवस्था में पड़ा मिला ।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कमरे में लगी आग को बुझाया और अरुण को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के कुछ समय बाद ही उनकी भी मृत्यु हो गई थी । पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृत्यु आग लगने या दम घुटने से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा । दो जवान बच्चों की मौत के बाद कालोनी में सन्नाटा पसरा हुआ है परिवार में मातम का माहौल है।

  • **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
    *नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
  • दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
  • IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
    150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
  • गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
    सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)