योग दिवस से पहले की तैयारी मे 500 से अधिक साधकों ने लिया भाग। भारतीय योग संस्थान के प्रधान श्री देशराज जी के द्वारा योग पर विशेष चर्चा।।
नोएडा समाज जागरण डेस्क रिषभ कुमार झा
नोएडा भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान मे नोएडा सेक्टर 47 सेन्ट्रल पार्क मे “चलो चले क्षत्रशाल स्टेडियम 2 अक्टुबर को” प्रेरणा योग शिविर का विशेष आयोजन किया गया। जिसमे आगामी 2 अक्टुबर को आयोजित होने वाली योग दिवस मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे भारतीय योग संस्थान के प्रधान श्री देशराज जी ने योग पर सारगर्भित चर्चा की और अधिक से अधिक संख्या मे 2 अक्टुबर को आने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम मे नोएडा के सभी जिलों से योग साधकों ने भाग लिया। इसके साथ ही दिल्ली प्रान्त-2 के प्रधान श्री योगेश शर्मा ने आशीर्वचन सुनाया और योग साधकों को परिवार सहित योग दिवस के अवसर पर आने के लिए आह्वान किया। “चलों चले क्षत्रशाल स्टेडियम” विशेष शीर्षक से आयोजित कार्यक्रम मे 500 से अधिक साधकों ने भाग लिया। आयोजको ने योग मे पधारे सभी साधक साधिकाओं तथा विशेष अतिथियों का आभार व्यक्त किया है।
- कालांवाली में धान खरीद पर सवाल, बिना सफाई के बोरियों में भरने का आरोपसरकारी नियमों की अनदेखी और आर्थिक नुकसान की आशंका, मार्केट कमेटी सचिव ने कहा—अनियमितता मिलने पर जारी होगा नोटिस कालांवाली, 24 अक्टूबर। धान खरीद केंद्रों पर बिना उचित सफाई के धान बोरियों में भरे जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सरकारी खरीद प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे…
- किशनगंज में आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में सुधार का निर्देश274 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने के कार्यों की समीक्षा, मातृ वंदना और कन्या उत्थान योजना में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी किशनगंज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और कल्याणकारी योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस)…
- नौ साल से ध्वस्त सड़क, हजारों ग्रामीण बेहाल; आखिर कब जागेगा प्रशासन?2017 की बाढ़ में उजड़ा देवरी खास-रहमतपुर मार्ग आज तक नहीं बना, बरसात में संपर्क टूटने का खतरा; सड़क और आरसीसी पुल निर्माण की मांग तेज किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-14 में देवरी खास से रहमतपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी…
- हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्तएनजीटी के आदेश पर हुई कार्रवाई, डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे थे कॉलोनाइजर****ग्रेटर नोएडा, 24 अक्टूबर।** ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र…
- राजासरई में नल कनेक्शन बने शोपीस, एक साल से पानी का इंतजार; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*समाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत राजासरई में हर घर नल जल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने के एक साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








