सुनील कुमार गुप्ता, दैनिक समाज जागरण ,अनुमंडल संवाददाता ,जगन्नाथपुर, पश्चिम सिंहभूम
जगन्नाथ पुर (झारखंड) गुवा 16फरवरी 2023:- गैर सरकारी संगठन एस्पायर एवं युपीएस हिरजीहाटिंग स्कूल गुवा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान मे गुरुवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। इस बाल मेला का आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति ध्यान केंद्रित व शिक्षा के प्रति मन परिवर्तित करना था। बाल मेला के दौरान बच्चों व उनके अभिभावकों को अंधविश्वास, डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल मजदूरी, अशिक्षा, नशापान आदि के खिलाफ जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से कहा गया कि वे प्रतिदिन विकट परिस्थिति के बावजूद बच्चों को पढ़ने हेतु स्कूल भेजें, स्कूल से आने के बाद भी शाम में घर पर उन्हें नियमित पढ़ने की आदत डालें। इसके बाद बच्चों के बीच साइंस कॉर्नर, आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले आर्ट, रंगोली, चित्रांकन, बैलून फोड़, चम्मच रेस, रूमाल रेस, म्यूजिकल चेयर, ग्रुप डांस, ग्रुप सांग, स्टोरी टेलिंग, ड्रामा प्ले आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बाल मेला में भाग लिए बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को देख उनके अभिभावक काफी खुश हुये। इस दौरान गुवा पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो,युपीएस हिरजीहाटिंग विद्यालय प्रबंधन समिति, बाल अधिकार सुरक्षा समिति, तथा जनप्रतिनिधि के द्वारा सफल बनाया गया। इस दौरान इस मौके पर सुनीता सामंत, जानो चातर, पदमा केसरी, नीलानी टोप्पो, सुखमति पूर्ति, रजनी पिंगुवा, एस्पायर के कलस्टर सीएफ बेनुधर पान, विनीता पान, कार्तिक किसान सहित अन्य मौजूद थे।
- अयोध्या श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग को लेकर जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन
दैनिक समाज जागरण 09.07.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित करोड़ों रुपये की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की न्यायिक जांच की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची से उपायुक्त… - राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से हेल्प क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, सामाजिक कार्यों की दी जानकारी
दैनिक समाज जागरण 09.07.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर रांची स्थित राजभवन में आज हेल्प क्रॉस सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को सोसाइटी द्वारा पिछले एक दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, आपदा राहत, जरूरतमंदों… - टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा और निराधार धाराएं हटाने की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
दैनिक समाज जागरण 09.07.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा, निराधार धाराओं को हटाने तथा शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के… - दैनिक समाज जागरण PDF – 09 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
ð दिल्ली–एनसीआर | 09 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें लोग और… - वायरल वीडियो पर रेलवे का बड़ा एक्शन: एसी फर्स्ट क्लास कूपे सजाने के मामले में टीसी निलंबित, जांच के आदेश
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास कूपे की सजावट का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एक टिकट परीक्षक (टीसी) को निलंबित कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



