- शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
- कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट का भी लिया जायजा
आशुतोष चतुर्वेदी, ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण
मऊ : जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के साथ जनपद मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों के साथ ही अन्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा की परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ हो चुकी हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्रों रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज एवं जीवन राम इंटर कॉलेज तथा बकवल स्थित राज इंटर कॉलेज में संचालित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरा की सक्रियता की जांच के अलावा केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं वाह केंद्र व्यवस्थापको से स्ट्रांग रूम की सारी प्रक्रियाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए। परीक्षा कक्षों का भी निरीक्षण किया।
साथ ही संदेह होने पर परीक्षार्थियों की जांच भी करवाई।जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों को शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। उन्होंने बोर्ड परीक्षा 2023 को नकल विहीन एवं शुचिता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश समस्त केंद्र व्यवस्थापको को दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने भी समस्त केंद्र व्यवस्थापको को बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं शुचिता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराने को कहा।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



