google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झाड़ियों और गंदगी से घिरा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों ने चालू कराने की मांग की

स्वच्छता अभियान पर करोड़ों खर्च, लेकिन चिल्हनियां पंचायत के वार्ड 15 में सरकारी शौचालय की सुध लेने वाला कोई नहीं

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
टेढ़ागाछ (किशनगंज)। टेढ़ागाछ प्रखंड की चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या 15 में निर्मित सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार है। देखरेख और नियमित साफ-सफाई के अभाव में शौचालय परिसर झाड़ियों से घिर गया है। आसपास गंदगी फैली हुई है, जिससे इसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


विडंबना है कि एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी राशि से निर्मित सामुदायिक शौचालय की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण ग्रामीणों को इस सरकारी सुविधा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिसर की बदहाल स्थिति स्वच्छता व्यवस्था के दावों पर भी सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय ग्रामीण किशन लाल मांझी, सुरेश मंडल, जनार्दन यादव, अजय ऋषिदेव, अशोक यादव, उमेश ऋषिदेव, अमरेश मांझी सहित अन्य लोगों ने प्रखंड प्रशासन से शौचालय परिसर की अविलंब साफ-सफाई कराने, उगी झाड़ियों को हटाने और आवश्यक मरम्मत कराकर इसे नियमित रूप से चालू कराने की मांग की है।


ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी राशि से निर्मित इस सार्वजनिक सुविधा का लाभ आम लोगों को मिलना चाहिए। यदि समय रहते इसकी मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था नहीं की गई तो यह सरकारी योजना का एक और बेकार पड़ा निर्माण बनकर रह जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)