अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत वैष्णो देवी मंदिर के आगे रेलवे ओवर ब्रिज के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइड से एक टिपर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे बाइक सवार सुनील पटेल (उम्र लगभग 40 वर्ष) निवासी कम्हारडीह तेंदू, रॉबर्ट्सगंज की ओर से दुद्धी स्थित अपने अस्पताल जा रहे थे। रेलवे ओवर ब्रिज के पास तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे टिपर के बाएं हिस्से से जा टकराई।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डाला पुलिस चौकी व चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डाला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को निजी साधन से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टिपर को अपने कब्जे में ले लिया है तथा मामले में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



