धनबाद रेल प्रबंधन द्वारा धनबाद के स्टेशन रोड़ से डीआरएम चौक तक चला अतिक्रमण हटाने का अभियान। फुटपाथ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के विरोध में अपने ऊपर तेल छिड़क कर आत्म दाह करने का प्रयास किया। रेलवे पुलिस ने लाठी चार्ज कर उसे नाकाम किया।
(आर एन चौरसिया,ब्यूरो चीफ)
धनबाद, शनिवार को धनबाद रेल प्रबंधन द्वारा धनबाद के स्टेशन रोड़ से डीआरएम चौक तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, लेकिन फुटपाथ दुकानदारों द्वारा इस दौरान जमकर हंगामा किया गया। फुटपाथ दुकानदारों द्वारा न सिर्फ आगजनी कर स्टेशन रोड़ को जाम कर दिया गया, बल्कि कुछ दुकानदारों ने अपने ऊपर तेल छिड़कर आत्मदाह करने का भी प्रयास किया। जिसके बाद धनबाद रेल पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।जानकारी के अनुसार धनबाद रेल प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को लाउडस्पीकर के माध्यम से स्टेशन रोड़ से डीआरएम चौक तक की जमीन पर अपनी दुकान लगा कर जीविकोपार्जन कर रहे दुकानदारों को अपनी दुकान वहाँ से हटा लेने के लिए मुनादी करवाई गई थी। उसी आलोक में शनिवार को रेल प्रशासन डोजर और सुरक्षा बलों के साथ स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। जिसके विरोध में फुटपाथ दुकानदार एकजुट होकर आगजनी कर स्टेशन रोड़ को जाम कर दिया।

इसके बावजूद रेल प्रशासन का अतिक्रमण हटाव अभियान नही रुकता देख कुछ दुकानदारों ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा। जिसे रेल पुलिस ने विफल कर दिया। इसके बाद दुकानदारों ने दुकान तोड़ रहे डोजर को रोकने के लिए सड़क पर लेट गए। साथ ही कुछ दुकनदार डोजर के सामने खड़े हो गए। जिसके बाद डोजर को वहाँ से पीछे हटना पड़ा और कुछ समय के लिए इस अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद रेल प्रशासन ने दुकानदारों को मौके से हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। जिसके बाद दुकनदार मौके से हटे। फुटपाथ दुकानदार समिति के अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने बताया की करीब तीन पीढ़ियों से लगभग ढाई सौ दुकनदार स्टेशन रोड के किनारे अपनी दुकान लगा कर अपना और अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते आ रहे है। लेकिन आज अचानक बिना किसी नोटिस के उनके दुकानों को रेल प्रशासन द्वारा उजाड़ा जा रहा है। जबकि यह भूमि रेल प्रशासन की भी नही है, यह जमीन धनबाद जिला प्रशासन के अधीन है। उसके बावजूद बिना पुनर्वास के दुकानदारों को यहाँ से उजाड़ देना असंवैधानिक है।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में भी धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बिना पुनर्वास के उन्हें यहाँ से उजाड़ा नही जाएगा।दूसरी ओर धनबाद रेल प्रशासन का कहना है कि बीते शुक्रवार को यहाँ अतिक्रमण कर दुकान चला रहे दुकादरो को मुनादी के जरिए सूचना दे दी गई थी कि वो अपनी अपनी दुकानों को यहाँ से हटा लें। अतिक्रमण हटाने पहुंचे धनबाद अंचल निरीक्षक श्यामलाल मांझी ने कहा कि दुकानदार यहाँ से हटने को तैयार नही थे, साथ ही उन्होंने हंगमा भी किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस कार्य में भारी संख्या में रेलवे पुलिस के जवान सहित धनबाद के पुलिस जवान भी दिखे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








