google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 34: ‘अपना घर आश्रम’ में प्रभुजी के लिए आयोजित हुई होली मिलन कार्यक्रम

समाज जागरण नोएडा

नोएडा के सेक्टर-34 में स्थित ‘अपना घर आश्रम’ में प्रभुजी के लिए होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूज्यनीय संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज करायी, वही वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर गर्ग आज के इस भव्य होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l

होली मिलन कार्यक्रम में प्रभुजी, अपना घर आश्रम की समस्त कार्यकारिणी, सेवाधारी व बड़ी संख्या में नोएडा शहर के समाजसेवी व गणमान्य लोगों के उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ होली खेली गयी। इसके साथ ही ‘अपना घर आश्रम’ में रहने वाले प्रभुजी व विभिन्न कलाकारों ने सुंदर नृत्य और झांकियों की प्रस्तुति दी जो कि आज के इस कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)