दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) मंगलवार सुबह करीब 7:02 बजे नबीनगर में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती डोलने से लोग घबरा गए और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सुबह का समय होने के कारण ज्यादातर लोग घरों के अंदर थे। अचानक पंखा, खिड़की और बर्तन हिलने लगे तो लोगों को भूकंप का एहसास हुआ।जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 से 5.4 मापी गई। इसी कारण बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय सहित नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए।नबीनगर में अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। झटके हल्के थे, इसलिए लोग कुछ देर बाद लोग अपने-अपने काम में लग गए। फिर भी सुबह-सुबह आए इस झटके से लोगों में काफी देर तक दहशत बनी रही।लोगों का कहना है कि कई सालों बाद नबीनगर में इस तरह भूकंप का झटका महसूस हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.