समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। स्थानीय राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज एवं एस. आर. प्लैटिनम स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में प्रकाश पुंज गुरु नानक जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर प्रबंधक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी ।
इस अवसर पर प्रबंधक ने कहा कि गुरु नानक सिख धर्म के संस्थापक, प्रथम गुरु, समाज सुधारक, आध्यात्मिक और नैतिक मार्गदर्शक, कवि एवं उत्कृष्ट राष्ट्र नायक थे । आपने समाज में समरसता, सकारात्मक एवं मानवीय मूल्यों की सदैव वकालत की है । आपके विचार राष्ट्र की प्राण प्रतिष्ठा का केंद्र बिंदु है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शेर बहादुर विश्वकर्मा ने कहा वे कि अज्ञानता से ज्ञान की तरफ बढ़ना ही प्रकाश पर्व है। एस. आर. प्लैटिनम की तरफ से देवांश राय ने कहा कि गुरु नानक जी सामाजिक भेद भाव को दूर कर जनमानस में समरसता का भाव प्रकट किया हैं ।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ0 सीमा राय ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि गुरु नानक सच्चे आध्यात्मिक पथ प्रदर्शक के रूप में आज भी प्रासंगिक है ।
इस अवसर पर डॉ0 सर्वदेव सिंह एवं समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.