google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत वृद्ध महिलाओं को किया गया जागरूक

जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी यातायात ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साझा कीं उपयोगी जानकारियाँ

समाज जागरण

सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 09.10.2025 को जॉइंट मजिस्ट्रेट सोनभद्र एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी द्वारा रॉबर्ट्सगंज स्थित वृद्धाश्रम में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्ध महिलाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 1076, 1098 आदि) तथा मिशन शक्ति केंद्र के कार्य एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
महिलाओं को बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य हर महिला को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है, तथा किसी भी आपात स्थिति में वे बेझिझक पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से तत्काल संपर्क कर सकती हैं।

क्षेत्राधिकारी महोदया एवं जॉइंट मजिस्ट्रेट द्वारा वृद्धाश्रम में निवास कर रही महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके निवारण हेतु आवश्यक आश्वासन एवं निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही वृद्ध महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार, नियमित संवाद एवं देखभाल को समाज की साझा जिम्मेदारी बताया गया।

इस अवसर पर पुलिस विभाग एवं प्रशासन के अधिकारीगण, मिशन शक्ति टीम के सदस्य तथा वृद्धाश्रम की प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)