दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार ) नबीनगर के बसन बीघा मोड़ के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नबीनगर के बसन बीघा मोड़ चौराहे को जाम कर दिया।सड़क जाम होने से नबीनगर-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। आम यात्री और नागरिक घंटों जाम में फंसे रहे और हलकान होते रहे।आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना मोड़ और पुनपुन पुल के समीप टंडवा रोड पर भी बांस बल्ला से बैरियर लगाकर सड़क जाम किया है।हादसे के बाद चालक हाइवा लेकर भागने लगा।
ग्रामीणों ने पीछा कर कुछ दूरी पर हाइवा को पकड़ लिया। चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।चालक का कहना है कि झपकी आने के कारण यह घटना घटी।आक्रोशित लोगों का कहना है कि बसन बीघा मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से हादसे होते हैं। स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलते ही नबीनगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



