google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

HLM ट्रॉफी सीजन-05 का भव्य आगाज, जय तारा ने फाइनल में बनाई जगह

धातकीडीह-भादूडीह में उमड़ी खेलप्रेमियों की भीड़, हरेलाल महतो ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

दैनिक समाज जागरण

चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह-भादूडीह फुटबॉल मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय HLM ट्रॉफी सीजन-05 का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नागा संन्यासी जूना अखाड़ा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने किया। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही दर्शकों की भीड़ मैदान में जुटने लगी।

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व समाजसेवी हरेलाल महतो ने फुटबॉल मैदान में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष ‘जन सेवा ही लक्ष्य’ की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

मैच शुरू होते ही मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच दर्शक लगातार तालियां बजाकर अपनी-अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन आठ टीमों के बीच मुकाबले हुए।

दिन के रोमांचक मुकाबले में जय तारा, मुदीडीह-चांडिल और बम बम भोले, चांडिल की टीमें आमने-सामने हुईं। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद ट्राई ब्रेकर से मुकाबले का फैसला किया गया। ट्राई ब्रेकर में जय तारा ने पांच गोल किए, जबकि बम बम भोले की टीम तीन गोल ही कर सकी। इस जीत के साथ जय तारा ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को आठ टीमें मैदान में उतरेंगी। इन टीमों के बीच मुकाबले के बाद विजेता टीम फाइनल में जय तारा के साथ भिड़ेगी।

समापन पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

HLM ट्रॉफी सीजन-05 के समापन अवसर पर ‘जन सेवा ही लक्ष्य’ की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्रह्मानंद नारायणा हृदयालय ब्लड बैंक की टीम की मौजूदगी में दिनभर रक्तदान कराया जाएगा। इसके अलावा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच की जाएगी।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें झारखंड के सुप्रसिद्ध गायक नितेश कच्छप एंड टीम अपनी प्रस्तुति देंगे।

मौके पर सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र, पूर्व जिला परिषद सदस्य मधुसूदन गोराई, भादूडीह मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा, चिलगु मुखिया शत्रुघ्न सिंह, रूदिया मुखिया सुबोधनी माहली, नंदन कुंज पात्र, भरत महतो, दुर्योधन गोप, माधव सिंह मुंडा, रामकेवल सिंह, विजय सिंह, मनोरंजन ठाकुर, गोपेश महतो, दिनेश महतो, लक्ष्मीकांत महतो, गुरुचरण महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)