google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पराली जलाने पर किसानों को दी गई चेतावनी, पांच साल तक बंद हो सकता है डीबीटी पंजीकरण

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिला कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए जिले के सभी किसानों से अपील की है कि धान की फसल कटाई के बाद खेतों में बचे फसल अवशेष (पराली) को किसी भी परिस्थिति में नहीं जलाएं। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है तथा मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और वायु गुणवत्ता में गिरावट आती है।


उन्होंने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए कृषि विभाग द्वारा अनुशंसित आधुनिक कृषि यंत्रों जैसे हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर, स्ट्रॉ बेलर, रोटरी मल्चर एवं अन्य फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों का उपयोग करने की सलाह दी। इन यंत्रों का वितरण कृषि विभाग द्वारा अनुदानित दर पर किया जाता है। इनके माध्यम से फसल अवशेषों को खेतों में ही प्रबंधित कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और अगली फसल की बुआई समय पर करने में मदद मिलती है।


जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि फसल अवशेषों का उपयोग जैविक खाद बनाने, पशु चारे तथा खेतों में मल्चिंग के रूप में भी किया जा सकता है। इससे किसानों को अतिरिक्त लाभ मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।


उन्होंने चेतावनी दी कि फसल कटाई के बाद जानबूझकर खेतों में पराली जलाने वाले किसानों का डीबीटी पंजीकरण पांच वर्षों तक अवरुद्ध किया जा सकता है। ऐसे किसान कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। साथ ही पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध सीआरपीसी की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)