इनोवेशन सेंटर विद ओसीआई स्थापित करने के लिए 4000 करोड़ रुपए का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया, जिससे क्षेत्र में करीब 20,000 नए रोजगारों का सृजन होगा।
आज 12 फरवरी 2023 को लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के अंतर्गत यूनाइटेड किंगडम पार्टनर कंट्री सेशन के दौरान डॉक्टर मोहन कोल, प्रेसिडेंट, इंडियन पार्टनरशिप फोरम लंदन यूके द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह के साथ प्राधिकरण क्षेत्र में इनोवेशन सेंटर विद ओसीआई स्थापित करने के लिए 4000 करोड़ रुपए का एमओयू हस्ताक्षरित किया गया, जिससे क्षेत्र में करीब 20,000 नए रोजगारों का सृजन होगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं माननीय औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में यूके के साथ किए गए 07 एमओयू धारक कंपनियों के प्रतिनिधियों को मंच पर बुलाया गया।
सभी एमओयू यूके ब्रिटेन में इंडियन एम्बेसी से वेट कराकर आज के कार्यक्रम में प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में ग्रेट ब्रिटेन के दल का प्रतिनिधित्व श्री एलेक्स चाक.के सी एमपी, ऑनरेबल मिनिस्टर फॉर डिफेंस प्रोक्योरमेंट ब्रिटिश गवर्नमेंट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सम्मानित अथितियों को श्री अरविंद कुमार, औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य आयोजकों द्द्वारा मोमेंटो भेंट किए गए। श्री कोल द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा दिए गए निवेश फ्रेंडली सेटअप की भूरी भूरी प्रशंसा भी की।
कार्यक्रम में प्राधिकरण की तरफ से मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना प्राधिकरण के अतिरिक्त श्री रविन्द्र सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री शैलेन्द्र भाटिया, विशेष कार्याधिकारी, श्री केके सिंह, महाप्रबंधक परियोजना, श्री नन्दकिशोर सुंदरियाल, एसओ मार्केटिंग तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस प्रकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट परियोजना के अंतर्गत देश विदेश की नामी गिरामी कंपनियों द्वारा अपना विश्वास व्यक्त किया गया। कल ही सैट्स सिंगापुर द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट मैसर्स कार्गों एस लॉजिस्टिक फैसिलिटीज डेवलप करने के लिए ₹ 800 करोड़ का एमओयू हस्ताक्षर किया गया। इसके अतिरिक्त नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट जेवर में अन्य आवश्यक सुविधाओं वह नेटवर्क विकसित करने के लिए एसआईटीए द्वारा भी एक एमओयू ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किया गया।
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’***नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
- दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकदिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
- IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
- गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएंसोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








