google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जडेजा का वार, विराट कोहली- केएल राहुल की धार, चेन्नई में टीम इंडिया की बची लाज

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) की मुश्किल परिस्थितियों में खेली गई सूझबूझ भरी पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) को हराकर वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup)  में जीत से आगाज किया है. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के 5वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 200 रन का टारगेट दिया था. भारतीय टीम ने 41. 2 ओवर में 4 विकेट पर 201 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. कोहली ने 116 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 85 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 115 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 97 की पारी खेली. कोहली और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 215 गेंदों पर 165 रन की साझेदारी की.

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम इंडिया ने 2 रन के कुल स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए. भारतीय पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने ओपनर ईशान किशन को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराकर भारत की शुरुआत बिगाड़ दी. ईशान खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद जोश हेजलवुड ने अपने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को दोहरा झटका दिया. रोहित 6 गेंद खेलने के बावजूद भी खाता नहीं खोल सके. श्रेयस अय्यर को हेजलवुड ने वॉर्नर के हाथों कैच कराकर भारत को तीसरा झटका दिया. श्रेयस 3 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना सके. हेजलवुड ने अपने नाम 3 विकेट किए जबकि स्टार्क ने एक विकेट लिया.

  • सोनभद्र: खबर छपने के बाद जागा पीडब्ल्यूडी, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़
    छह साल से बदहाल सड़क पर आखिर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली तत्काल राहत; पक्के निर्माण का इंतजार समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर समाज जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़…
  • 27 सितंबर को अशोक सम्राट भवन में होगी हम पार्टी की गरीब चौपाल
    जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।गरीब, दलित, पसमांदा और वंचित तबके की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए आवाज उठाने की पहल के तहत हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से 27 सितंबर को किशनगंज में…
  • तीज व्रत से केवल भगवान की प्राप्ति नहीं, तन-मन को मिलती है संतुष्टि : आशा यादव
    मेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा तीजोत्सवसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। शिवपुर स्थित मेहता नगर कॉलोनी में डॉ. भावना श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर एजुकेशन सोसायटी एवं आशा यस ए-वन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान…
  • श्रीनगर में गूंजा झारखंड के कर्मचारी मुद्दा, नियमितीकरण व सामाजिक सुरक्षा की मांग बुलंद
    अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक में झारखंड केज्वलंत सवाल राष्ट्रीय मंच पर उठे समाज जागरण गोड्डा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक 12 एवं 13 सितंबर26 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित हुई। बैठक में देश के…
  • उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शन
    उमंग हेल्पलाइन 14425 की दी जानकारी किशोर-किशोरियों की समस्याओं के समाधान में काउंसलिंग को बताया उपयोगीअनूपपुर। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शनिवार, 12 सितंबर 2026 को शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती, अनूपपुर में उमंग दिवस एवं हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)