google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झाड़ग्राम: सड़क बदहाल आवागमन में हो रही है परेशानी

बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण झाड़ग्राम पश्चिम बंगाल

जिला मुख्यालय झाड़ग्राम से मेदिनीपुर जाने वाली मुख्य सड़क के बदहाल से एक ओर जहां लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं सड़क पर उभर आए गड्ढों से वाहनों की दुर्घटना भी हो रही है। बोइता से धेरुआ के बीच उक्त सड़क की बेहाल स्थिति को देखकर वाहन चालकों सिहर उठते हैं। मौसम की पहली बरसात में ही उक्त सड़क का हालत खस्ता हो चला है। जिस पर वाहन चलाने के साथ ही पैदल चलना भी मुश्किल है। इसके बाद भी इस ओर ना तो प्रशासन का ध्यान है और ना ही जनप्रतिनिधि ही लोगों की समस्या दूर करने को आगे आ रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)