google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध संयुक्त टीमों की छापेमारी

785 छापेमारी में 5050 लीटर कच्ची शराब जब्त,41 अबैध भट्ठियां,9500 किलो लहन कराई गई नष्ट, 212 लोगो के विरुद्ध कार्यवाई,176 आरोपी गिरफ्तार,123 को भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण ,बी जी मिश्र
हरदोई। जनपद में अवैध मद्य निष्कर्षण एवं बिक्री के विरूद्ध प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीमों द्वारा लगातार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत औचक रूप से आबकारी दुकानों की चेकिंग, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों पर स्थित संदिग्ध ढाबों, वाहनों एवं एल्कोहल व एथेनॉल तथा मिथाइल के टैंकरों की सघन चेकिंग की जा रही है। अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध मद्य निष्कर्षण की प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीमों द्वारा औचक 785 छापेमारी की कार्यवाही करते हुए लगभग 5050 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त कर 41 अवैध भट्ठियों तथा लगभग 9500 कि०ग्रा० लहन को मौके पर ही नष्ट कर 212 अभियुक्तों के विरूद्ध 176 गिरफ्तार तथा 123 को जेल भेजते हुए आबकारी अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

इस दौरान चौकीदार व ग्राम प्रधानो की एक संयुक्त बैठक करते हुए ग्रामवासियों को अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से होने वाली हानि के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को अवैध मदिरा के किसी भी प्रकार के कारोबार इत्यादि के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों सहित आबकारी विभाग के क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों के साथ-साथ जिला आबकारी अधिकारी को भी तत्काल सूचना दिये जाने हेतु परामर्श भी दिया जा रहा है। आबकारी विभाग के प्रदेश स्तरीय टोल फ्री नम्बर-14405 एवं आबकारी मुख्यालय स्तर पर स्थित शिकायत प्राप्त किये जाने हेतु प्रचलित व्हाट्सएप नम्बर 9454466019 पर आबकारी विभाग से सम्बन्धित यदि कोई शिकायत हो तो उस पर तत्काल सूचित किये जाने हेतु भी अपील की जा रही है, जिससे प्राप्त सूचना के अनुसार त्वरित प्रवर्तन कार्यवाही कराते हुए अवैध मदिरा का निर्माण एवं बिकी पर प्रभावी रूप से रोक लगायी जा सके तथा अवैध मदिरा के निष्कर्षण/निर्माण के कारोबार करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जा सके।

उल्लेखनीय है कि मदिरा के किसी भी प्रकार के अवैध कय विकय पाये जाने पर नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस प्रकार शासन व प्रशासन की मंशानुरूप संयुक्त टीमों द्वारा सघन छापेमारी की यह कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी। जनपद में देशी शराब की दुकानो पर होने वाली मिलावटी शराब की आशंका को देखते हुए जनपद में पूर्णतः टेट्रा पैक में मदिरा की निकासी दी जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)