google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चार बच्चों की मां सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस या प्रेमिका? बवालिया ट्रेलर रिलीज़

सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी ने एक बार फिर बता दिया कि प्यार अंधा होता है वो सरहदें नहीं देख पाता. इस लव स्टोरी पर अब फिल्म बनी है जिसका ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’ है.

टेलीविजन स्क्रीन से लेकर ऑनलाइन दुनिया तक, सनसनीखेज पाकिस्तानी महिला और चार बच्चों की मां सीमा हैदर ने लगातार सुर्खियां बटोरी. इस कपल की प्रेम कहानी पर बनी फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ट्रेलर में सीमा का नाम बदलकर सायमा रख दिया गया है. वहीं उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर का नाम एहसान खान है. ट्रेलर को रिलीज हुए अभी कुछ वक्त ही हुआ है लेकिन इसके व्यूज़ लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. फिल्म में सीमा हैदर को ISI एजेंट नहीं बल्कि RAW एजेंट के तौर पर दिखाया गया है. इस फिल्म का निर्देशन जयंत सिन्हा ने किया है.

क्या है सीमा हैदर मामला?

सीमा अपने प्यार की खातिर पाकिस्तान को हमेशा के लिए छोड़कर भारत आई है. सीमा जासूस है या एक आम महिला, या फिर उसका भारत आने का मकसद क्या है? सीमा के भारत आने पर ये तमाम सवाल लोगों के ज़हन में आए. पुलिस ने सीमा से पूछताछ भी की लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया. बता दें, सीमा अपने ससुराल वालों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रहती हैं. सीमा का कहना है कि सचिन से उनकी मुलाकात पब्जी गेम खेलने के दौरान हुई थी.

  • **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
    *नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
  • दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
  • IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
    150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
  • गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
    सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)