google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Kapil Sharma ने अक्षय कुमार को इस प्रोजेक्ट में किया रिप्लेस, आखिरकार कॉमेडियन ने लिया बदला

अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में आते रहते थे और एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते दिखाई देते थे.

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) किसी फिल्म या शो में नजर आए या नहीं आए लेकिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. कपिल शर्मा अपने शो और अपने कॉमेडियन अंदाज से सबके दिल में खास जगह बना लेते हैं. वहीं, उनके शो में अपनी फिल्मों और शोज की प्रमोशन के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां का आना-जाना लगा रहता है. इसी बीच अगर बात करें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से कौन से स्टार का सबसे ज्यादा कपिल के शो में आना हुआ है तो वो नाम बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का आता है. अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में आते थे और एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती करते थे. इसके साथ कपिल उन्हें कई सारे प्रोजेक्ट्स के लिए ताना भी मारते थे. इन मस्ती के बीच भी दोनों के बीच मनमुटाव देखने को मिलता रहता था. वहीं, एक बार तो कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार पर एक विज्ञापन छीनने का आरोप भी लगाया था इसी बीच खबर आई है कि कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार से इस बात का बदला ले लिया है. बताया जा रहा है कि कपिल ने एक एड से अक्षय कुमार को रेप्लस कर दिया है.

कपिल शर्मा ने ऐसे लिया बदला

कपिल शर्मा के शो (Kapil Sharma Show) में अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Suryavanshi) के प्रमोशन के लिए आए एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि 8 फिल्में अगल से, और भी मेरे जैसे कोई छोटा मोटा एड फिल्म भी कर रहा होता तो उसकी भी एड छीन लेते हैं. आपको बता दें कि अक्षय कुमार से बदला लेने की बात को लेकर बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा ने पहले एक एड किया था जिसमें पिछले साल अक्षय कुमार नजर आए थे. अब इसी एड को कपिल ने वापस ले लिया था. पॉलिसी का नया एड सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं. इस एड में कपिल के साथ इंफ्लुएंसर Agu Stanley भी नजर आए हैं.

अक्षय पर कपिल का आरोप

शो में आए अक्षय कुमार पर कपिल शर्मा (Akshay Kumar- Kapil Sharma) ने उस मजाक-मजाक में ही आगे कहा कि एक एड किया था, बड़ा अच्छा चला. मैंने कहा अच्छा है अगले साल फिर बुलाएंगे. अगले साल देख रहा हूं ये यमराज वाला टोपा पहन के कह रहे हैं. अपनी पॉलिसी करवाइए. इसी के साथ कपिल शर्मा के वर्कफ्रंट कि बात करें तो कुछ ही समय पहले कपिल इंटरनेशनल लाइव टूर से वापस आए हैं और उनका शो इसी साल ऑफ एयर हुआ था. लेकिन वो जल्द ही अपने शो के नए सीजन के साथ वापसी करने का प्लान बना रहे हैं.

  • **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
    *नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
  • दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
  • IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
    150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
  • गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
    सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)