दैनिक समाज जागरण संवाददाता अभिषेक तिवारी
पाकुड़/सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल के द्वारा रेलवे फाटक के समीप आज सुबह से ही शहरी जलापूर्ति योजना के तहत गंगा के पानी को घर-घर पहुंचाने की योजना के 14 वर्ष होने के बावजूद भी अब तक चालू नहीं किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं सड़क जाम कर दिया गया जिसको लेकर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई एवं ट्रैफिक जाम हो गई जिसके कारण आवागमन बाधित हो गई और घंटों आम लोगों को इंतजार करना पड़ा वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने कहा कि जब तक शहरी जलापूर्ति योजना चालू नहीं होती है तब तक धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहरी जलापूर्ति योजना के निर्माण को लेकर 14 वर्ष बीत चुके हैं एवं नगर परिषद की ओर से 48 करोड की राशि पीएचडी विभाग को दे दिया गया है।
उसके बावजूद भी आज तक पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा नाटक किया जा रहा है एवं योजना को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है जिसको लेकर आंदोलन धरना प्रदर्शन चक्का जाम किया जा रहा है इसके साथ-साथ उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता के ऊपर एफ आई आर किया जाए।
क्योंकि मुझे शक है कि राशि में गबन की गई है जिसके कारण आज तक योजना चालू नहीं की जा सकी वही प्रशासन की ओर से अंचल अधिकारी आलोक वरन केसरी एएसआई उपेंद्र यादव एवं पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंता राहुल श्रीवास्तव के आने के बाद एवं सुरेश अग्रवाल से घंटों बातचीत की बातचीत में कार्यपालक अभियंता द्वारा 4 माह के अंदर शहरी जलापूर्ति योजना चालू करने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम समाप्त किया गया ।
जिससे आम लोगों को राहत मिली वहीं सुरेश अग्रवाल ने कहा कि अगर 4 महीने के अंदर शहरी जलापूर्ति योजना चालू नहीं होती है तो इसको लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी पीएचडी विभाग की होगी।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








