google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का रोहनिया विधायक ने बढ़ाया उत्साह

*समाज जागरण रंजीत तिवारी**
**वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बच्छाव गांव स्थित एक स्कूल में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पहुंचकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके खेल कौशल, मेहनत एवं उत्साह की सराहना की।

मुख्य अतिथि डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है।



विधायक ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है, ताकि युवा खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत किया। महिला खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राजकुमार, मानस सिंह, संदीप पटेल, आदर्श पटेल, जय हिंद पटेल, विनोद पटेल, स्कूल के प्राचार्य सहित शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)