google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार-बंगाल सीमा पर नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गोदाम से भारी खेप जब्त, पांच गिरफ्तार

रामपुर में दवा होलसेलर के गोदाम पर छापेमारी, किशनगंज से जुड़े कथित फैंसीडिल नेटवर्क की भी जांच कर रही बंगाल पुलिस

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार-बंगाल सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के रामपुर इलाके में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ इस्लामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चाकुलिया थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक दवा होलसेलर के गोदाम में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद कर जब्त की गईं। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के बाद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और दवाओं की आपूर्ति के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस अवैध कारोबार के तार बिहार के सीमावर्ती इलाकों से भी जुड़े होने की आशंका है।


बताया जा रहा है कि बंगाल पुलिस किशनगंज जिले से जुड़े एक कथित बड़े फैंसीडिल कारोबारी की भूमिका की भी जांच कर रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि और संबंधित व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। पुलिस का अनुसंधान जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)