दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के नबीनगर में आगामी कथा को लेकर शुक्रवार को गजना मंदिर के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता मूंगिया पंचायत के मुखिया जयप्रकाश सिंह ने की, जबकि संचालन झारखंड पोलडी के पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह उर्फ टूना सिंह ने किया।बैठक में शामिल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार की कथा का कलश स्थापना दिनांक 27 जनवरी 2027 को किया जाएगा, जबकि कथा और दिव्य दरबार का आयोजन 28 जनवरी 2027 से 30 जनवरी 2027 तक होगा।
बैठक में गजना न्यास समिति के पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह, अरुण मेहता, अनिल कुमार, उज्जवल कुमार, अरविंद पाल, धनंजय कुमार सिंह,अक्षय पाण्डेय, गोलू कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कथा को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



