दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर थाना क्षेत्र के नाउर सोन दियारा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 112 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गया।नबीनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि नाउर गांव के पास सोन नदी के दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर देसी शराब का भंडारण कर तस्करी की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने दियारा क्षेत्र में छापेमारी की। तलाशी के दौरान छिपाकर रखे गए 112 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब को जब्त कर थाना लाया गया है और मामले मे अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



