आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने के लिए छात्रों को किया गया प्रेरित
समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे
सोनभद्र। 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला पंचायत संसाधन केंद्र (DPRC), सोनभद्र में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी ने लोकजीवन में स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की चिकित्सा में आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद दिवस के महत्व और उद्देश्यों को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भाषण, निबंध, क्विज, पोस्टर पेंटिंग और रील वीडियो निर्माण प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं।
प्रतियोगिताओं में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय, कीर्ति इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ओम प्रकाश कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, जिला शैक्षणिक प्रशिक्षण संस्थान तथा राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिभागी शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विश्वकर्मा, 50 शय्या आयुष चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. ज्योतिर्जय सहित वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली पर दी जानकारी
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अपूर्व प्रियदर्शी ने किया। उन्होंने आयुर्वेद की उपयोगिता और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में उपस्थित छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा आयुर्वेदिक जीवनशैली के महत्व को समझाया।
कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आमजन के बीच आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
- खिरनी में ग्रीन हाईवे के अलाइनमेंट को लेकर किसानों का हल्लाबोल, निर्माण रोकने की चेतावनीभाकियू टिकैत ने कहा—गांव की आबादी और उपजाऊ जमीन से हाईवे नहीं निकलने देंगे, जंगल की ओर अलाइनमेंट करने की मांग समाज जागरण/पबांसा पबांसा। अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीन हाईवे के प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। ग्राम खिरनी में आयोजित किसानों की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित…
- सोनभद्र।। वन-बंधुओं की जिंदगी से खिलवाड़, झोलाछापों का बढ़ता जालसेहत पर मंडरा रहा खतरा! कब गिरेगी कार्रवाई की गाज? •~ बिना पंजीकरण के चल रहे हैं क्लीनिक,पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोर, रंग-बिरंगी गोलियों के सहारे इलाज •~ क्लीनिक से पैथोलॉजी तक सवालों के घेरे में व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल समाज जागरण/ तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। मौसम में बदलाव…
- बिजली लाइन दुरुस्त करते समय संविदा लाइनमैन को लगा करंट, मची अफरा-तफरी11 हजार वोल्ट के बैक करंट की चपेट में आया कर्मी, हाथ-पैर सुन्न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित बिजली व्यवस्था के तहत बुधवार को लाइन दुरुस्त करने के दौरान एक संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसके हाथ-पैर…
- दो फीट ऊंची नाली को लेकर सोनभद्र में सियासत गरम, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने उठाए सवालहाइडिल फील्ड से कांशीराम आवास तक नाली निर्माण पर सवाल, डिजाइन और जल निकासी व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। हाइडिल फील्ड से कांशीराम आवास तक सड़क किनारे नगर पालिका की ओर से बनाए गए करीब दो फीट ऊंचे नाले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।…
- एनसीएल के सहयोग से सोनभद्र में 4.27 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी गतिओपेन जिम, दो एम्बुलेंस और दो सीसी रोड समेत कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए हुआ एमओयू समाज जागरण/अकबर अली सोनभद्र। जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को गति देने के लिए एनसीएल सिंगरौली और सोनभद्र के संबंधित विभागों के बीच सीएसआर के तहत महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। कलेक्ट्रेट…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








