दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता, नबीनगर (औरंगाबाद)**
**नबीनगर (बिहार)।** नबीनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दमड़ी बीघा गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान दमड़ी बीघा गांव निवासी योगेंद्र कुमार सिंह, पिता राजकुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से गांजा बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



