google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: सड़क बना तालाब, तैरती नजर आयी मोटरसाइकिल और कार।

नोएडा समाज जागरण डेस्क

नोएडा : अभी तो ये पहली बारिश है अभी से तुम घबरा गए। मेरा क्या होगा सोचो तो जरा हिंदी फिल्म की यह मशहूर गाने आज नोएडा सेक्टर 100 स्थित वोडा महादेव मंदिर के सामने देखने को मिला। स्मार्ट सिटी नोएडा के इस सड़क पर मोटरसाइकिल और कार तैरती हुई नजर आयी।

लोगो का कहना था कि जब इस सड़क की यह हालात है जहाँ पर अभी बिल्कुल भीड़ भाड़ नही है तो भीड़ भाड़ वाली जगहों का क्या हालत होता। अभी तो यह पहली ही बारिश है और सड़क नदी का रूप ले लिया है। निश्चित तौर पर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा बरसात के पहले की जाने वाली तैयारी में लापरवाही बरती गयी है और समय से नाली सीवर को व्यवस्थित नही किया गया है।

अभी से सड़को पर गाड़ियों का तैरना, स्मार्ट सिटी व्यवस्था के ऊपर कही नही कही प्रश्न चिंह लगाया है, आने वाले दिनों में जब बारिष और होगी उससे हालात क्या होगा यह तो आने वाले समय मे ही पता चलेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)