google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव से भक्तिमय हुआ नोएडा

वामन अवतार और श्रीराम चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन, कथा पंडाल में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस मंगलवार को श्री वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल पहुंचे।

कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रत्येक अवतार का उद्देश्य धर्म की स्थापना और अधर्म का विनाश करना है। वामन अवतार के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने भगवान की लीला और भक्ति के महत्व को समझाया।

इसके बाद आचार्य ने श्रीराम चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्य और आदर्श जीवन का संदेश देता है। श्रीराम के चरित्र से मनुष्य को कठिन परिस्थितियों में भी धर्म और सत्य के मार्ग पर चलते रहने की प्रेरणा मिलती है।

श्रीकृष्ण जन्म पर गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जैसे ही कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। पूरा पंडाल ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा।

श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी मनाई। इसके बाद आयोजित भव्य नंदोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन और मंगलगीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

पितृ पक्ष में भागवत श्रवण का बताया विशेष महत्व

आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण के विशेष महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भक्ति के साथ संस्कार, सदाचार और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है। श्रद्धा और भाव के साथ भागवत श्रवण करने से मन को शांति मिलती है तथा जीवन को सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है।

अतिथियों ने कथा व्यास का किया अभिनंदन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय रामप्रसाद जी, त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर एवं मिजोरम के पूर्व गृहमंत्री, तथा माननीय गोपाल कृष्ण अग्रवाल, भाजपा प्रवक्ता ने कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज का माल्यार्पण कर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता रहे।

भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष श्री संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की गई है। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारा एवं प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम में परिषद के सचिव श्री अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष श्री अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती सुनीता मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. टी.एन. गोविल, शाखा संरक्षक श्री प्रताप मेहता, सीए महेश बाबू गुप्ता, श्री विपिन मल्हन, श्री केशव गंगल, श्री एन.के. अग्रवाल, श्री रामरतन शर्मा, श्री राकेश कत्याल, श्री पंकज जिंदल, डॉ. नरेश शर्मा, श्री मुकुल वाजपेयी सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • सुजाता नाइक ने जीता मिसेज ओडिशा और मिसेज ड्रीम ऑरा इंडिया जी2 2026 का खिताब
    ईस्ट इंडिया कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की उपलब्धि, रेडिसन ब्लू में हुआ ग्रैंड फिनाले नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित ‘ड्रीम ऑरा इंडिया 2026’ एवं ‘ए.के. पेजेंट’ के तीन दिवसीय ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। 2 से 4 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर से आए…
  • अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, बबराला में प्रदर्शन
    इंद्रा चौक पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, अखिलेश यादव की रिहाई की मांग बबराला। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को बबराला के इंद्रा चौक पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी…
  • आर्य समाज सेक्टर-7 चंडीगढ़ का भजन प्रभात कार्यक्रम संपन्न
    स्वामी श्रद्धानंद ने घर वापसी का मार्ग प्रशस्त किया : अनिल आर्य चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। आर्य समाज सेक्टर-7 चंडीगढ़ की ओर से मंगलवार को भजन प्रभात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संस्था के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय श्री आनंदशील आर्य की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार की ओर से आयोजित…
  • वृंदावन से संबंध भगवान से संबंध स्थापित करने का अवसर : आचार्य मनीष कौशिक
    श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालुओं ने अर्पित किया छप्पन भोग नोएडा। सेक्टर-56 स्थित आर व्यू ए भवन में श्री राम रसायन सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। व्यासपीठ से कथा श्रवण कराते…
  • कैंची धाम की दुर्गम पहाड़ियों पर खूब दौड़ेज़ैनुल, पांच घंटे में नापी तीस किमी की दूरी
    अल्ट्रा वॉरियर की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित नैनीताल ट्रेल अल्ट्रा मैराथन में मुरादाबाद के प्रसिद्ध लंबी दूरी के धावक ज़ैनुल आबिदीन उर्फ़ मुरादाबाद एक्सप्रेस का शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का शानदार प्रदर्शन अल्ट्रा वॉरियर की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित नैनीताल ट्रेल अल्ट्रा मैराथन में मुरादाबाद के प्रसिद्ध लंबी दूरी के धावक ज़ैनुल आबिदीन उर्फ़…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)