google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टीएमयू में डॉ. विशेष गुप्ता बोले, युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण संपदा

नवप्रवेशित विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के ऑडिटोरियम में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ऑफिस के तत्वावधान में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्र संगठनों, क्लबों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से जुड़कर व्यक्तित्व विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजशास्त्री डॉ. विशेष गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण संपदा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सामाजिक सरोकार, सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि एनसीसी, एनएसएस और रोवर्स-रेंजर्स जैसे संगठन युवाओं को देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा उन्हें निभाने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को टीएमयू के विभिन्न छात्र संगठनों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और व्यक्तित्व विकास से जुड़े अवसरों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान टीएमयू स्टूडेंट क्लब्स (टीएससी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी गर्ल्स विंग तथा रोवर्स एंड रेंजर्स की ओर से अपनी गतिविधियों और विद्यार्थियों की सहभागिता के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इससे पहले मुख्य अतिथि डॉ. विशेष गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

यूनिवर्सिटी लाइफ केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं : कुलपति

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय जीवन केवल कक्षाओं और पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होता। सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी रुचि के अनुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न क्लबों और संगठनों से जुड़ें और उनमें सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का अवसर मिलेगा।

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम में नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण पर आधारित विशेष प्रस्तुति भी दी गई। प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीएमयू स्टूडेंट क्लब्स के कोऑर्डिनेटर श्री दीपक मलिक, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रवि प्रकाश सिंह, एनसीसी की सीटीओ डॉ. उपासना, डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर (रोवर) डॉ. विनोद कुमार जैन सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में अतिथियों एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

  • सुजाता नाइक ने जीता मिसेज ओडिशा और मिसेज ड्रीम ऑरा इंडिया जी2 2026 का खिताब
    ईस्ट इंडिया कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की उपलब्धि, रेडिसन ब्लू में हुआ ग्रैंड फिनाले नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित ‘ड्रीम ऑरा इंडिया 2026’ एवं ‘ए.के. पेजेंट’ के तीन दिवसीय ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। 2 से 4 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर से आए…
  • अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, बबराला में प्रदर्शन
    इंद्रा चौक पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, अखिलेश यादव की रिहाई की मांग बबराला। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को बबराला के इंद्रा चौक पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी…
  • आर्य समाज सेक्टर-7 चंडीगढ़ का भजन प्रभात कार्यक्रम संपन्न
    स्वामी श्रद्धानंद ने घर वापसी का मार्ग प्रशस्त किया : अनिल आर्य चंडीगढ़, 6 अक्टूबर। आर्य समाज सेक्टर-7 चंडीगढ़ की ओर से मंगलवार को भजन प्रभात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संस्था के पूर्व कोषाध्यक्ष स्वर्गीय श्री आनंदशील आर्य की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार की ओर से आयोजित…
  • वृंदावन से संबंध भगवान से संबंध स्थापित करने का अवसर : आचार्य मनीष कौशिक
    श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालुओं ने अर्पित किया छप्पन भोग नोएडा। सेक्टर-56 स्थित आर व्यू ए भवन में श्री राम रसायन सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। व्यासपीठ से कथा श्रवण कराते…
  • कैंची धाम की दुर्गम पहाड़ियों पर खूब दौड़ेज़ैनुल, पांच घंटे में नापी तीस किमी की दूरी
    अल्ट्रा वॉरियर की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित नैनीताल ट्रेल अल्ट्रा मैराथन में मुरादाबाद के प्रसिद्ध लंबी दूरी के धावक ज़ैनुल आबिदीन उर्फ़ मुरादाबाद एक्सप्रेस का शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का शानदार प्रदर्शन अल्ट्रा वॉरियर की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित नैनीताल ट्रेल अल्ट्रा मैराथन में मुरादाबाद के प्रसिद्ध लंबी दूरी के धावक ज़ैनुल आबिदीन उर्फ़…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)