समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश
पालीगंज/ अनुमंडल अंतर्गत पियरपुरा थाने में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार आगामी 12 अक्टूबर को दुर्गा पूजा मनाई जाएगी। वही पूजा को लेकर सप्तमी तिथि 9 अक्टूबर से ही दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही मेले की शुरुआत हो जाएगी। जबकि दशहरा के दूसरे दिन रविवार होने के कारण सोमवार को दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गापूजा की समापन होगी। जिसको लेकर इलाके में शांति ब्यवस्था कायम करने के लिए पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत पियरपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पियरपुरा थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पूजा हर्षोउल्लास लेकर आती है। सभी लोगो को शांति तथा सौहार्द वातावरण में पर्व मनानी चाहिए। इलाके में शांति ब्यवस्था कायम रखने में हमे आपसब की सहयोग की आवश्यकता है। पूजा पंडालों या अन्य कहि इलाके में किसी तरह की बाधा उतपन्न होने की संभावना हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उसे ठीक किया जा सके। पूजा पंडालों में पूजा समिति के सदस्यों को बैच लगाकर सक्रिय रखे। सीसीटीवी कैमरे के साथ उचित व पर्याप्त मात्रा ने लाइटिंग की ब्यवस्था रखे।

मौके पर राहुल प्रताप, रमन कुमार, राजेश कुमार, सहजानन्द प्रसाद, अरुण कुमार, मधुसूदन कुमार व गजेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
- किसानों को निःशुल्क मिनी किट बीज वितरितसमाज जागरण रंजीत तिवारीरामेश्वर वाराणसी।रबी सीजन 2026-27 के अंतर्गत निःशुल्क मिनी किट बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को बहुउद्देशीय कृषि कल्याण केंद्र, जंसा (आराजी लाइन) के प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कृषि…
- 28 से 30 सितंबर तक 3 दिवसीय बैंक हड़ताल, ग्राहकों को होगी परेशानीदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार) बैंक कर्मचारी संघों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर 2026 तक 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान सभी सरकारी और कई निजी बैंकों में कामकाज ठप रहने की संभावना है।जिसका सीधा असर ग्राहकों पर भी पड़ने की संभावना…
- दुर्गा पूजा को लेकर ग्राम सुरार में बैठक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं मनाने का निर्णयदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के ग्राम सुरार में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर आज एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय संतोष कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक में पूजा कमिटी का विस्तार किया…
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, चालक-परिचालक हिरासत में; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता**जेवर।** यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में चलती बस में आग लगने से नौ यात्रियों की मौत हो गई। हादसा थाना जेवर क्षेत्र में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुआ। बस…
- खिरनी में ग्रीन हाईवे के अलाइनमेंट को लेकर किसानों का हल्लाबोल, निर्माण रोकने की चेतावनीभाकियू टिकैत ने कहा—गांव की आबादी और उपजाऊ जमीन से हाईवे नहीं निकलने देंगे, जंगल की ओर अलाइनमेंट करने की मांग समाज जागरण/पबांसा पबांसा। अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीन हाईवे के प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। ग्राम खिरनी में आयोजित किसानों की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








