समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ राजद सुप्रीमो लालू यादव बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। लालू यादव इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में जाकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज लालू यादव पटना से सासाराम के लिए रवाना हुए हैं। लालू यादव सासाराम में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस दौरान वह अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दे सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव पटना से सासाराम के लिए रवाना हो गए हैं। सासाराम के रोहतास में पासी समाज का एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

लालू यादव इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि लालू यादव इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।रोहतास में पासी समाज के द्वारा एक बड़े सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पासी समाज के लोग शामिल होंगे। वहीं पासी समाज ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी कार्यक्रम शामिल होने का निमंत्रण दिया। जिसके बाद लालू आज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। लालू पासी समाज के कार्यक्रम में हिस्सा तो लेंगे ही साथ ही वो कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।मालूम हो कि अमित शाह ने कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है अंबेडकर…अंबेडकर…अंबेडकर, इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इस पर पलटवार करते हुए लालू यादव ने कहा था कि, अमित शाह पागल हो गए हैं। वो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से घृणा करते हैं। मैंने देखा है..सुना। हम उनके पागलपन को खंडन करते हैं। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर महान थे हैं…भगवान हैं। गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद अब वह पासी समाज के बीच जा रहे हैं।
- # नोएडा के सेक्टर-105 में 16 दिसंबर से होगी नौ दिवसीय श्रीराम कथा, 25 दिसंबर को हवन और विशाल भंडारे का आयोजन*महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज करेंगे कथा का वाचन, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने क्षेत्रवासियों से की शामिल होने की अपील** **नोएडा।** सेक्टर-105 में आगामी 16 दिसंबर से 24 दिसंबर 2026 तक नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-105 स्थित सामुदायिक केंद्र में प्रतिदिन शाम पांच बजे से कथा का आयोजन…
- समाज जागरण का आज 27 नवंबर 2026 का ई-पेपर उपलब्ध, वेबसाइट पर पढ़ें पूरा अखबारनई दिल्ली। हिंदी समाचार पत्र समाज जागरण का 27 नवंबर 2026 का नवीनतम अंक पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पाठक अब अखबार का डिजिटल संस्करण पीडीएफ के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों पर पढ़ सकते हैं। समाज जागरण के इस अंक में देश-प्रदेश की प्रमुख खबरों…
- प्रेरणा वृद्धाश्रम ने 187 बुजुर्गों को परिवार से मिलाकर घर भेजा, बिछड़े अपनों को फिर मिला सहाराघर से निकाले गए और अपनों से ठुकराए बुजुर्गों को आश्रय देने के साथ परिवारों में सुलह कराने का अनूठा प्रयास कुरुक्षेत्र, 26 नवंबर। (अश्विनी वालिया) अपनों द्वारा ठुकराए गए और घरों से निकाले गए बुजुर्गों को आश्रय देने के साथ-साथ उन्हें दोबारा उनके परिवारों से मिलाने का सराहनीय कार्य प्रेरणा वृद्धाश्रम द्वारा किया जा…
- संचिता सरकार कौन हैं? किंगफिशर कैलेंडर से दक्षिण भारतीय फिल्मों तक का सफरकिंगफिशर कैलेंडर हंट से शुरू हुआ सफर, मॉडलिंग से अभिनय तक बनाई पहचान; संघर्ष, हौसले और आत्मविश्वास के दम पर आगे बढ़ रहीं संचिता सरकार मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल)। मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता। खासकर उस दुनिया में, जहां प्रतिभा के साथ-साथ धैर्य, मेहनत और लगातार संघर्ष करने की जरूरत पड़ती…
- संविधान दिवस पर न्यायालय, मंडल कारा और सुरक्षित स्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज की ओर से संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने भारतीय…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




