google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाजवादी पार्टी ने इटावा से जितेन्द्र दोहरे को बनाया लोकसभा प्रत्याशी

दैनिक समाज जागरण इटावा ब्यूरो राजकुमार

इटावा: समाजवादी पार्टी ने इटावा लोकसभा क्षेत्र से जितेन्द्र दोहरे को लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया। जितेंद्र दोहरे के प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सिविल लाइंस स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जितेंद्र दोहरे के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एवम माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नेतृत्व ने इटावा की जनता को जुझारू एवम मिलनसार प्रत्याशी दिया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष दम पर इटावा लोकसभा में ऐतिहासिक परचम लहराने जा रही है। घोषित प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने कहा कि समाजवादी पार्टी इटावा में बड़े मार्जन से चुनाव जीतेगी।

इटावा लोकसभा की जनता ने हमेशा समाजवादी पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है।भाजपा वालो ने भ्रम फैलाकर एवम वैमनस्यता की राजनीत कर धोखे से सीट जीती थी। समाजवादी पार्टी को पीडीए के साथ साथ सभी वर्गो का प्रचंड समर्थन मिलने जा रहा है। इटावा लोकसभा में जो भी विकास कराया है वो नेताजी,अखिलेश जी,शिवपाल जी एवम प्रो रामगोपाल यादव जी की देन है। ये तो जुमला लाकर जनता को ठगने का कार्य करते है।

अपने टिकट के लिए मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी,प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव जी एवम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव जी का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूं। जिला महामंत्री वीरू भदौरिया एवम जिला उपाध्यक्ष रविंद्र चच्चू शुक्ला ,सपा नेता आशीष पटेल ने भी पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन राइन,जिला अध्यक्ष यूथ बिग्रेड नरेंद्र पाल सिंह,प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग राकेश यादव, कार्यालय प्रभारी जयचंद्र यादव, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, सर्वेश जोशी, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी किशन यादव,प्रदेश सचिव सपा के पी शाक्य, धर्मवीर यादव बिट्टू,मुहम्मद अल्ताफ,प्रधान चंदगीराम यादव,जिला अध्यक्ष युवजन सभा आदित्य यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे

  • समाज जागरण: 14 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
    नई दिल्ली। बदलते दौर में जब  समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी  पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी  समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया,  राजनीति, अपराध,  शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
  • सोनभद्र।। 40 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे में ग्रामीणों का प्रदर्शन
    बड़होर में बिजली संकट से बढ़ी परेशानी, जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा; जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन समाज जागरण/आदिवासी सुनील त्रिपाठी सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के ग्राम बड़होर में कंपोजिट विद्यालय के सामने लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 40 दिनों से खराब पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर…
  • सोनभद्र: खबर छपने के बाद जागा पीडब्ल्यूडी, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़
    छह साल से बदहाल सड़क पर आखिर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली तत्काल राहत; पक्के निर्माण का इंतजार समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर समाज जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़…
  • 27 सितंबर को अशोक सम्राट भवन में होगी हम पार्टी की गरीब चौपाल
    जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।गरीब, दलित, पसमांदा और वंचित तबके की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए आवाज उठाने की पहल के तहत हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से 27 सितंबर को किशनगंज में…
  • तीज व्रत से केवल भगवान की प्राप्ति नहीं, तन-मन को मिलती है संतुष्टि : आशा यादव
    मेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा तीजोत्सवसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। शिवपुर स्थित मेहता नगर कॉलोनी में डॉ. भावना श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर एजुकेशन सोसायटी एवं आशा यस ए-वन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)