विजय शंकर पाण्डेय / समाज जागरण, सोनभद्र
सोनभद्र | 23 जनवरी 2026 – नगवां ब्लॉक के गोटिबांध गांव में एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से प्रयत्न संस्था की ओर से एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत मातृ स्वास्थ्य जागरूकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
परियोजना अधिकारी सुंदर सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए संस्था और परियोजना की जानकारी दी और बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को उनके स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करना और मातृ मृत्यु दर को कम करना है।
स्वास्थ्य और देखभाल संबंधी मार्गदर्शन
मेडिकल ऑफिसर डॉ. यश शर्मा ने उपस्थित लोगों को बताया कि बच्चे के जन्म के पहले और बाद में माताओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। शरीर में हार्मोनल बदलावों के कारण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जैसे हाई बी पी, थायरायड और अन्य समस्याएं। उन्होंने परिवार के सदस्यों को माताओं के साथ अच्छा व्यवहार, संतुलित खानपान और देखभाल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

ए.एन.एम. श्रीमती वंदना ने गर्भधारण से पहले और गर्भ के पहले तीन महीनों में नियमित रूप से फोलिक एसिड लेने, आंगनवाड़ी केंद्र पर पंजीकरण कराने, हरी सब्जियां और ताजे फल खाने, प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जाँच और टीकाकरण करवाने जैसे जरूरी कदम बताए।
फार्मासिस्ट सुधाकर प्रजापति ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रयत्न संस्था की पहल
डोक्यूमेंटेशन ऑफिसर सैयद हेतुल्लाह ने बताया कि प्रयत्न संस्था सोनभद्र जिले के नगवां ब्लॉक के 20 गांवों में न केवल बीमार और जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जाँच एवं निशुल्क दवा वितरण का कार्य कर रही है, बल्कि लोगों को स्वस्थ रहने, स्वच्छता बनाए रखने और सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक कर रही है।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अधिकारी और स्टाफ
परियोजना अधिकारी सुंदर सिंह, डोक्यूमेंटेशन ऑफिसर सैयद हेतुल्लाह, मेडिकल ऑफिसर डॉ. यश शर्मा, फार्मासिस्ट सुधाकर प्रजापति, लैब टेक्निशियन मनोज कुमार, स्टाफ नर्स सुनैना, पायलट धर्मेन्द्र कुमार, ए.एन.एम. श्रीमती वंदना आदि ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।
- रोटरी क्लब गाजीपुर की प्रथम महिला अध्यक्ष विनीता सिंह का सत्यदेव कॉलेज में हुआ भव्य स्वागतसत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह और डॉ. सानंद सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया अभिनंदन विकास राय, ब्यूरो चीफ गाजीपुर गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह का सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिसर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सामाजिक सेवा के क्षेत्र…
- मनेर में सोन नदी घाट पर नाव से उतारी जा रही थी अंग्रेजी शराब, 112 लीटर के साथ दो तस्कर गिरफ्ताररामपुर दियारा में पुलिस की छापेमारी, नाव से शराब की खेप उतारते समय दोनों आरोपित दबोचे गए समाज जागरण/पटना जिला संवाददाता : वेद प्रकाश पटना। बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी टोला ओपी के रामपुर दियारा स्थित…
- कुम्हारों की दीपावली पर लगा ग्रहण! दीये तैयार, लेकिन बाजार तक पहुंचने का रास्ता बेहालछह माह से अधूरी सड़क ने माटीकला से जुड़े परिवारों की रोजी-रोटी पर डाला संकट, कीचड़ में फंस रहे वाहन जोगिया में प्राथमिक विद्यालय से कोहरान बस्ती तक 400 मीटर मार्ग बदहाल, दूसरों के घर रोशन करने वाले कारीगर खुद परेशान समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। दीपावली पर दूसरों के घरों को रोशन…
- बेमौसम बारिश ने बढ़ाई अन्नदाताओं की धड़कनें, धान की फसल पर मंडराया संकटपिछले साल की बर्बादी याद कर सहमे किसान, खेतों में कटी फसल भीगने और खड़ी फसल गिरने का सता रहा डर कटाई-मड़ाई के बीच बारिश बनी आफत, किसानों ने पिछले साल फसल बर्बादी के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने का लगाया आरोप समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर अन्नदाताओं…
- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 22 कैरेट सोना 1.27 लाख के पार; चांदी भी हुई सस्ती31 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में नरमी, सोने-चांदी के नए भाव जारी, खरीदारी से पहले जानें आज की कीमतें नई दिल्ली। सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर है। शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। प्रमुख…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








