समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
सीपत। बिलासपुर ज़िला विकासखंड मस्तूरी ग्राम पंधी में पैदा हुए डॉ लक्ष्मीधर दीवान वर्तमान में यू एस ए के न्यूयार्क शहर में चिकित्सक का कार्य करते हुए निवास कर रहे है। दिसंबर 2022 में भारत प्रवास के दौरान ग्राम पंधी आये थे । प्रवास के दौरान वे ग्राम देवरी के उस प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण किए जिस विद्यालय में उन्होंने प्राथमिक शिक्षा ग्रहण किए थे। भ्रमण के दौरान शाला में छात्र छात्राओ के मूलभूत आवश्कताओं के लिए शिक्षकों से चर्चा किए ।
जिससे मूलभूत आवश्यकता का सुझाव शिक्षकों से प्राप्त किए गर्मी के आगमन पर उसी को ध्यान मे रखते हुए शाला परिवार को दिनांक 10मार्च को चार सिलिंग पंखा एवं 3 हरा कार्पेट अपने पिता स्व श्री कुमारधर दीवान एवम् माता स्व श्रीमती सुहागा दीवान के स्मृति में प्रदाय किया गया। भविष्य में शिक्षकों के सुझाव अनुसार मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कराने का प्रयास किया | शाला मे पंखा एवं कारपेट वितरण के समय उनकी बहन श्रीमति अंजना तिवारी उपस्थित थी साथ ही शिक्षक प्रधान पाठक कृष्ण कुमार रात्रे ,रविशंकर पाण्डे,उज्जैन राठौर,मनोज कौशिक,छत्तराम यादव, धीरेंद्र कुमार राठौर, शिक्षिका श्रीमती सावित्री सेन, श्रीमती उषा उपाध्याय, गजला मालिक,उपस्थित थे। शाला को सामग्री मिलने पर आगामी गर्मी के समय बच्चो एवम शिक्षको राहत मिलेगा। अन्त में सावित्री सेन द्वारा डॉ. दीवान जी का आभार व्यक्त किया गया| साथ ही आगामी मूलभूत आवस्यकताओ से अवगत कराने की भी बात कही गई |
- नबीनगर: यूजीसी एक्ट एवं आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाली आक्रोश रैलीदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)यूजीसी एक्ट एवं आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा रविवार को नबीनगर में विशाल आक्रोश रैली निकाली गई।रैली की शुरुआत अनुग्रह नारायण स्टेडियम से हुई, जो बस स्टैंड, न्यू एरिया,मंगल बाजार , शनिचर बाजार, दास मोहल्ला,जनकपुर पोखरा, टंडवा रोड, पुनपुन छठ घाट,थाना रोड होते हुए बसन…
- कुटुंबा थाना मोड़ से 262 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टेम्पो एवं एक मोटरसाइकिल से कुल 262.3 लीटर टनाका और टंच देशी शराब बरामद किया है।इस…
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








