google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र में बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत 16 घायल; चार की हालत गंभीर

समाज जागरण | सोनभद्र

सोनभद्र। बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर घसिया टोला के पास बुधवार को बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत 16 लोग घायल हो गए, जबकि चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीषण टक्कर के कारण बस चालक केबिन में ही फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये लोग हुए घायल

हादसे में रमेश कुमार (50) पुत्र सूरजमनी निवासी रजखड़, दुद्धी, खुशबू (36) पत्नी चंद्रिका प्रसाद निवासी बीजपुर, रूप कुमारी (40) निवासी महरीकला, नीलेश ठाकुर (22) पुत्र जगदीश ठाकुर निवासी बरती, छत्तीसगढ़, दादूलाल (65) पुत्र मोहन निवासी किरबिल, रामप्रवेश (35) पुत्र जगरूप निवासी चाचीकला, रामकेश (50) पुत्र तवंकल निवासी काचन, रामऔतार (51) पुत्र शिवप्रसाद निवासी कोटा, अंजू (23) निवासी बीजपुर, मुन्नी देवी (40) पत्नी हरदेव निवासी सेंदूर, पानपति देवी (60) पत्नी सुरेश महतो निवासी भंवर, आशा (19) निवासी सेंदूर, मनोहर कुमार (35) पुत्र रामसुभग निवासी बरवाटोला, रामअवतार (50) पुत्र शिवप्रसाद निवासी कोटा, सरोज देवी (57) पत्नी सुशील केशरी निवासी चपकी और बस चालक गौरी खां (50) पुत्र गनी खां निवासी चपकी घायल हुए हैं।

चार घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. फिरोज आबेदीन ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों का उपचार किया जा रहा है। चार घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

फिलहाल हादसे के बाद घायलों के उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)