समाज जागरण, चन्द्र प्रकाश ,जिला संवाददाता धनबाद (झारखंड)09 मार्च 2023
घटना 08 मार्च 2023 सुबह की है राधव भुईया नामक एक BCCL कर्मी जो भौरा कोलियरी कोलियरी में कार्यरत था , अपने कार्य स्थान पर हाजिरी लगाने के कुछ देर बाद सड़क पर किसी कार्य से गया इतने मे ही पीछे से तेज गति से आती हुई टाटा सफारी गाड़ी( संख्या JH01AG 8277 ) ने राधवा भुईया को बेरहमी से कुचल दिया, लोगों का कहना था कि संभवत ड्राईवर ने शराब पी रखी थी, घायल को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया।

दूसरी ओर परिजन BCCL कंपनी ने नियम के अनुसार मुआवजे के रूप मे कंपनी से नौकरी की मांग पर मृत शरीर को भौरा कोलियरी में रख कर धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों तथा क्षेत्रीय नेताओं के सहयोग से अखिरकार पीड़ित परिवार को राहत मिली। कंपनी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक पूर्वी झरिया क्षेत्र एस.एस.दास के अध्यक्षता में एक सभा हुई, जिसमें पीड़ित परिवार के मांग को स्वीकार करते हुए, रधवा भुईया के बड़े पुत्र सूरज भुईया को तत्काल नियोजन प्रदान किया गया और आज 09 मार्च 2023 से ही हाजिरी चालू किया गया,
सूरज भुईया को प्रबंधक नियोजन पत्र सौपने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








