google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्ट्रीट लाइट बने शोपीस चौराहे और गांव की गलियों में छाया अंधेरा नहीं हुआ समस्या का समाधान

समाज जागरण  राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सरकार ने ग्राम पंचायत में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों प्रमुख चौराहे मंदिरों और अन्य स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए लाखों रुपए दिए लेकिन गांव में अंधेरा मिटने का नाम नहीं ले रहा। विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 83 ग्राम पंचायत का हाल बेहद खराब है गांव की गलियों मंदिर चौराहा तिराहा सभी जगह अंधेरा छाया हुआ है। स्ट्रीट लाइट शो पीस बनकर रह गई है।

धनसीरिया ग्राम पंचायत में प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट लाइट अंधेरे में खुद अपनी शक्ल देख रही है तो ब्लॉक प्रमुख कोटे से लगाई गई स्ट्रीट लाइट लगने के 1 महीने बाद ही खराब हो चुकी है। जिससे अंधेरा बना रहता है।

निकरिका, रामपुर बरहो, सेमराबरहो, चौखड़ा, राजगढ़, ददरा, बिसुनपुरा, जौगढ़, सरसो सेमरी, मतिहानी, रामपुर शकतेशगढ़, तालर, पूरेनिया लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांव में प्रमुख सार्वजनिक स्थल अंधेरे में डूब चुके हैं स्ट्रीट लाइट का हाल बहुत बुरा है या तो खराब हो चुके हैं या इसे बदला नहीं जा चुका है। ब्लॉक प्रमुख कोटे से लगाया गया स्ट्रीट लाइट महीने भर में ही खराब हो गया। इसे लगाने में लाखों रुपए खर्च होते हैं। लेकिन ठेकेदार पर इसका कोई असर नहीं है लेकिन ग्रामीणों को  अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है।


धनसीरिया ग्राम पंचायत के नौडिहवा मोड़ पर ब्लॉक प्रमुख कोटे से लगाई गई स्ट्रीट लाइट खराब हो गई है। वहीं, सरदार पटेल मिनी स्टेडियम परिसर में लगाई गई दूसरी स्ट्रीट लाइट भी बंद पड़ी है।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों स्ट्रीट लाइटें लगने के महज एक महीने बाद ही खराब हो गईं। इससे क्षेत्र में रात के समय रोशनी की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइटों को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। 11 अक्टूबर से नवरात्र चालू हो रहा है जहां पर ग्रामीणों के भीड़ रहेगी तो दूसरी तरह प्रमुख  चौराहे अंधेरे में डूबे रहेंगे।



ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि लोगों को रात में आवागमन के दौरान परेशानी न उठानी पड़े।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)