google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनपरा पुलिस द्वारा धारा 105 बीएनएस के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद

समाज जागरण/ अकबर अली

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा धारा 105 बीएनएस के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण एवं कृत कार्यवाही- दिनांक 04.10.2026 को आवेदक अच्छे लाल पुत्र स्व0 लखन, निवासी डिबुलगंज धरीकार बस्ती, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना अनपरा पर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री नैना कुमारी पत्नी राजरूप, उम्र करीब 23 वर्ष के साथ दिनांक 02.10.2026 को उसके पति राजरूप द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज एवं मारपीट करते हुए किसी नुकीली वस्तु से वार कर हाथ एवं पेट में चोट पहुंचाई गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 206/2026 धारा 115(2), 118(1), 351(3), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। दौराने इलाज घायल नैना कुमारी की मृत्यु हो गई। उपरोक्त अभियोग में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

आज दिनांक 05.10.2026 को समय करीब 11:29 बजे उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त राजरूप पुत्र शर्मा धरिकार, निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)