समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ ब्लाक के घमहापुर ग्राम पंचायत स्थित पंचायत भवन में आज सोमवार को कृषि विभाग द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (SMAE) योजना के अंतर्गत दो दिवसीय युवा कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री एडवोकेट प्रिंस चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि दुर्घटना बीमा, एफपीओ, कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, फसल बीमा एवं फसल अग्निकांड योजना सहित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार सिंह ने की। उन्होंने किसानों को समूह बनाकर सामूहिक रूप से कृषि कार्य करने तथा महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एकजुट होकर कृषि आधारित गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों को कृषि क्षेत्र में उद्यमिता विकसित करने और आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राहुल सिंह ने किसानों को मशरूम उत्पादन एवं इसकी खेती की तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं सहायक विकास अधिकारी कृषि ने किसानों को रोग एवं कीट प्रबंधन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में के0 के0 मौर्या, मनीष सिंह, अखिलेश सिंह, रेखा देवी सहित कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित कर्मियों की उपस्थिति रही। इसके अलावा प्रगतिशील किसानों कमलेश कुमार, सीताराम, मंगला सिंह, ममता देवी, संजय देवी, कलावती, साधना देवी सहित सैकड़ों किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि आधारित उद्यम, सरकारी योजनाओं और सामूहिक खेती के माध्यम से आय बढ़ाने के लिए जागरूक किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



