समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय पुलिस ने राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ के एस्कॉर्ट वाहन से जुड़े विवाद में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना ओवरटेक करने को लेकर हुई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज, 4 नवंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
यह विवाद चोपन थाना क्षेत्र में राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ के एस्कॉर्ट वाहन और एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक के बीच ओवरटेक करने को लेकर हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इस संबंध में चोपन थाने में मु0अ0सं0-393/2025 धारा 281, 126(2), 352, 351(3), 131, 109(1) बी.एन.एस. व 7 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शुभम सोनी (32 वर्ष), पुत्र भगवानदास सोनी, निवासी कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र और पंकज अग्रहरी (26 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश अग्रहरी, निवासी कस्बा दुद्धी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में की गई। इस टीम में उपनिरीक्षक शिवानंद राय, हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद यादव और हेड कांस्टेबल आशीष सिंह भी शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



