समाज जागरण/ सन्तोष कुमार
बीजपुर/ सोनभद्र। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिहंदनगर शाखा में बैंकिंग सुविधाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते खोलने, एटीएम कार्ड की सुविधा, छोटे खातों तथा बैंकिंग सेवाओं के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाले बीमा लाभों और उनकी उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथ ही बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी भी साझा की गई।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना, आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना तथा बचत की आदत को बढ़ावा देना है। लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक असीम राय, ड्यूटी मैनेजर लकेश कुमार रवि तथा क्रेडिट अधिकारी राज कुमार सिंह मौजूद रहे। बैंक की ओर से लोगों को बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.