Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Corridor: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद में साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब में निर्मित भारत की पहली बुलेट ट्रेन टर्मिनल के वीडियो का एक्स पर शेयर किया. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर काफी तेजी से काम चल रहा है. भारत की पहली बुलेट ट्रेन अगस्त 2026 में चलने का अनुमान है.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देश के सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ आधुनिक वास्तुकला की झलक दिखाई गई है. रेल मंत्री ने लिखा, ‘भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए टर्मिनल!’ साबरमती मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, अहमदाबाद देखें एक झलक.
बेहद खूबसूरत है टर्मिनल
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टर्मिनल, भारत की पहली बुलेट ट्रेन के यात्रियों को सेवा देगी, जो अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली है. इस पर एयरपोर्ट के जैसा जगमगाते लाउंज के साथ गाड़ियों के आने जाने के रास्ते भी बने हुए हैं. यहां पर बुलेट ट्रेन, मेट्रो ट्रेन, बीआरटीएस, इंडियन रेल सभी का मेल होगा, जिससे यात्रियों को अपने आगे की यात्रा करने में काफी आराम होगा.
पीएम मोदी ने रखी थी नींव
2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के तत्कालीन पीएम शिंजो आबे के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट की नींव रखी थी. मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर की दूरी बुलेट ट्रेन औसत चाल 320 किमी प्रति घंटे की चाल से कवर करेगी. इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350किमी प्रति घंटे तक है सकती है. इस परियोजना में सुरंग और समुद्र के रास्ते भी शामिल हैं. इस परियोजना की लागत लगभग 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये आने का अनुमान है. इसका 81% पैसा जापान ने दिया है और ये लोन कंपनी द्वारा 0.1% प्रति वर्ष की दर से भारत से लिया जाएगा.
काफी तेजी से हो रहा है काम
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल), मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है. इस रूट के 100 किलोमीटर पुल और 230 पायलिंग (समुद्र का भाग) का काम हो चुका है. एनएचएसआरसीएल ने बताया कि लगभग 250 किलोमीटर का काम हो चुका है.
बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण कार्य के लिए जापान के शिंकानसेन टेक्नोलॉजी के टेक्नोलॉजी और कार्यात्मक मार्गदर्शन लिया जाता है. यह कंपनी 50 सालों से अधिक समय से विश्वसनीयता और सुरक्षा के लिए जाना जाता है.
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








